मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता । अदलहाट पुलिस ने सबमर्सिबल और सोलर पैनल चुराने वाले चार आरोपी को गुरुवार धर दबोचा। उनके पास से चोरी के छह सोलर पैनल और छह सबमर्सिबल बरामद हुए। गांव में रात रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। अदलहाट थाना क्षेत्र के उल्होपुर गांव निवासी रामप्रकाश सिंह ने आठ अप्रैल को गांव के कुएं में लगा सबमर्सिबल चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कुछ लोग चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इब्राहिमपुर गांव के पास से चार आरोपी अदलहाट के बड़ भुईली गांव निवासी प्रदीप पटेल, प्रियांशू कन्नौजिया, विकास पटेल और राकेश पटेल को धर दबोचा। उनके पास ...