बलिया, जनवरी 29 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में गुरुवार को एक महिला पर चोरी का आरोप लगने के बाद घंटों हंगामे की स्थिति बनी रही। मामला बढ़ने के बाद पुलिस की कार्यशैली और महिला सुरक्षा को लेकर भी लोगों में नाराज़गी दिखी। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने लगभग एक माह पहले दो हजार रुपये में अपनी नाक की कील कस्बे की एक आभूषण दुकान पर गिरवी रखा था। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे वह दुकान पर पहुंची और 2200 रुपये देकर गिरवी रखा सामान वापस ले लिया। इसी दौरान दुकानदार द्वारा दूसरी कील दिखाए जाने पर महिला ने उसे अपना समझकर झोले में रख लिया। हालांकि कुछ ही देर बाद उसने वह कील वापस कर दी। इसके बावजूद दुकानदार ने महिला पर चोरी का आरोप लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर तक खुद को निर्दोष बताती रही,लेकिन उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.