लखनऊ, अप्रैल 1 -- काकोरी के मोहद्दीनपुर गांव में मंगलवार रात ग्रामीणों ने चोर समझकर गांव के ही निवासी दो युवकों को जमकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ कहासुनी भी हुई। पुलिस किसी तरह दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर थाने ले आयी। दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की है। मोहद्दीनपुर निवासी नंद किशोर के अनुसार बीते 21 मार्च को घर की पीछे की दीवार काटकर पचास हजार की नकदी समेत लाखो के जेवरात चोरी हो गए थे। मंगलवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव की नई प्लाटिंग निवासी मुस्तकीम परचून की दुकान पर सामान लेने आया था। चोरी के बारे में पूछने पर बताया कि सत्यम,नौशाद,मेहंदी और इरफान के साथ मिलकर चोरी की थी। ग्रामीणों ने मुस्तकीम को पकड़ लिया और जमकर पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.