चोरी के शक में किशोरी को बाल पकड़ गांव में घुमाया, पेड़ से बांधकर पीटा
देवरिया, जून 2 -- देवरिया/तरकुलवा, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ अमानवीय और शर्मनाक हरकत की घटना सामने आई है। चोरी के शक में रविवार को किशोरी के बाल पकड़कर एक दुकानदार ने उसे गांव में घुमाया और फिर पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने हरकत में आई पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया। साथ ही केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में दलित किशोरी को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तारघटना का विवरण मिश्रौली गांव निवासी हरिकेश गुप्ता गांव में किराने की दुकान चलाता है। उसने गांव की एक दलित किशोरी पर दुकान से चोरी करने का आरोप लगाया। रविवार को किशोरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.