सीतापुर, मई 6 -- बिसवां देहात, संवाददाता। खेत में खड़े ट्रैक्टर से बैटरा चोरी कर रहे आरोपियों ने ट्रैक्टर मालिक पर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कोतवाली बिसवां इलाके के ग्राम कोठारपुरवा मजरा जंगलबिलास निवासी विवेक गौतम के खेत में खड़े ट्रैक्टर से कुछ बैटरा चुराने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच विवेक गौतम पहुंचे तभी आरोपियों ने लाठी डंडे से उनकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर पर जंगलबिलास निवासी संदीप, धर्मेंद्र, पंकज, रंजीत व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जार रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.