पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बियाडा टीओपी पुलिस ने एक बाइक एवं एक छोटी कार के साथ एक लुटेरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरंगा थाना के लालगंज वार्ड नंबर 05 निवासी जहांगीर के रूप में की गयी है। बियाडा टीओपी प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि लालगंज स्थित एक गैराज के सामने दोनों वाहन लगे हुए थे। कार पर पश्चिम बंगाल का नंबर प्लेट लगा हुआ था। कागजात मांगने पर आरोपी ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया, जबकि बाइक के इंजन व चेचिस से मिलान करने पर इसका रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि दोनों वाहन चोरी के हैं। इनका उपयोग वह चोरी व लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने में करता था। बाइक से मोबाइल झपटमारी करता था। पुलिस ने उसके पास से चोरी के दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। टीओपी प्रभारी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.