मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात बनारस बैंक चौक इलाके से चोरी के लोहे के साथ तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा। फिलहाल तीनों को थाने पर रख कर पुलिस पूछताछ कर रही है। तीनों बनारस बैंक चौक इलाके के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, नगर थाने की पुलिस उस इलाके में गश्ती कर रही थी। इसी बीच तीनों पुलिस की गाड़ी देख कर भागने लगे। पुलिस की टीम ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ा। तलाशी के दौरान तीनों के पास से लोहे का कुछ सामान बरामद हुआ। तीनों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। थानेदार रविकांत दुबे ने बताया कि तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर चोर गिरोह का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...