मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मोतीपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय से मंगलवार की रात चोरी किए गए दो लैपटॉप और अभिलेख शुक्रवार को कार्यालय के बरामदे पर मिला। पीओ कृपाशंकर झा ने बताया कि जब वे कार्यालय पहुंचे तो देखा कि बरामदे पर दोनों लैपटॉप और अभिलेख पड़ा हुआ था। इसकी सूचना थानेदार को दे दी गई है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...