चोरी के मोबाइल से रकम निकालने में नौ गिरफ्तार
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मध्य जिला साइबर पुलिस ने चोरी और झपटे हुए मोबाइल नंबर पर सक्रिय यूपीआई से रुपये निकालने से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बैंक खाते मुहैया कराने और रुपयों को अलग-अलग माध्यम से निकालने में लिप्त नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- बैंक के ऐप की शिकायत साझा करना पड़ा भारी, खाते से 4 लाख उड़े; 12 दिन बाद आया मैसेजशिकायत का विवरण डीसीपी रोहित राजवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि पटेल नगर निवासी बुजुर्ग ने मई माह में शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल, उनका मोबाइल फोन 20 मई को चोरी हो गया था इसलिए उन्होंने दो-तीन दिन बाद दूसरा सिम कार्ड जारी कराया। उन्हें नये सिम कार्ड के मोबाइल में लगाते ही बैंक से 70 हजार रुपये निकलने का एसएमएस मिला। इस पर पीड़ित ने साइबर थाने में ठगी की एफआईआर दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.