बिजनौर, मार्च 27 -- नजीबाबाद। विपिन राज चौहान पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी चन्द्र बुक डिपो नजीबाबाद ने तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर ने एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया है । तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी व अन्य साक्ष्य के आधार पर शेर अली पुत्र शौकत निवासी मौहल्ला बांसफोडान नजीबाबाद का नाम सामने आया। पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...