झांसी, अगस्त 10 -- झांसी। राजकीय रेलवे पुलिस ने चोरी, लूट, जहर ख्रुरानी के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में उरई टीम ने चार शातिर मोबाइल चोरों को धर-दबोचा। उनके पास से ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों से चोरी किए गए मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा 26 सौ रुपए नगद बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। जीआरपी उरई अनुभाग उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र, उपनिरीक्षक ईश्वरदीन साहू, हरगिवंद, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र सहित अन्य टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर प्लेटफार्म नंबर एक के अंतिम छोर झांसी की ओर स्थित खंडहरनुमा पुराना माल गोदाम के पास पहुंची। जहां कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितयों में नजर आए। टीम को देख वह सकपका गए। आनन-फानन में घेराबंदी कर उन्हे धर-दबोचा। पूछताछ में यह शातिर मोबाइल चोर निकले। टीम के अनुसार ...