चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, समस्तीपुर का है असलम
कोडरमा, जून 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा रेलवे स्टेशन परिसर से आरपीएफ ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे गश्ती के दौरान स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित टिकट काउंटर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद असलम (पिता- मोहम्मद सलाउद्दीन), निवासी मेंदी चक, मौजी मोहल्ला, थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो स्मार्टफोन और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि सभी मोबाइल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.