प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के औराइन गांव में दो दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने किशोर समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया मोबाइल के साथ 1100 रुपये नकद भी बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने सीरिया औराइन गांव के समीप से की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी आकाश सिंह निवासी बीबीपुर, शिवांश त्रिपाठी निवासी औराइन और एक किशोर है। पूछताछ में आरोपियों ने राजेश त्रिपाठी और राधे श्याम मौर्य के घर हुई चोरी को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक टीवी, 1100 रुपये नकद, चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी में माल बरामद होने की धारा बढ़ते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया। जबकि किशोर को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्...