आरा, फरवरी 15 -- आरा/बिहिया। आरा जंक्शन पर रविवार को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में प्लेटफॉर्म संख्या एक से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर उसकी पैंट के दाहिने पैकेट से चोरी का मोबाइल लॉक्ड अवस्था में बरामद किया गया। उसका लॉक वह खोल नहीं पाया और स्वीकार किया कि यह मोबाइल उसने किसी रेल यात्री से चोरी की है। गिरफ्तार आरोपित आरा के तरी मोमुहल्ला निवासी स्व मुन्ना राम के पुत्र आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसे जीआरपी आरा को सुपुर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...