कुशीनगर, जून 18 -- पडरौना। अहिरौलीबाजार थाने की पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त अब्दुल रहीम उर्फ जग्गू पुत्र रिशाद अली उर्फ इरशाद अली साकिन बेन्दुआर माफी टोला थाना अहिरौली बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर पहले से आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रविन्द राय, दरोगा राजनारायन यादव, सिपाही अखिलेश यादव व विनय यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...