उन्नाव, फरवरी 1 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के मगरायर गांव स्थित राजकीय नलकूप से पाइप व एंगल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि 30 जनवरी को नलकूप से एक पाइप व तीन एंगल चोरी हो गए थे। जिसकी रिपोर्ट कर्मचारी राहुल गौतम ने दर्ज कराई थी। मामले की जांच में जुटे दरोगा शिवशंकर चौबे व सिपाही विवेक शील ने सौरभ कुमार पुत्र चंद्रमणि शर्मा व श्यामू कुमार पुत्र रामकुमार प्रजापति निवासी बेहटा गोपी को बीघापुर बेहटा गोपी मार्ग पर महिला पुलिस चौकी के सामने से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ, उसके बाद पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.