बहराइच, जून 18 -- तेजवापुर। बौंडी थाने में तैनात दरोगा प्रदीप कुमार गंगवार, रोहित कुमार व पुलिस टीम ने गुरुवार भोर में बिलासपुर मोड़ के पास सराय मेंहराबाद के मेटुकहा निवासी नदीम को गिरफ्तार किया। आरोपी बौण्डी के अलावा फखरपुर, हुजूरपुर और दरगाह शरीफ थानों से भी वांछित चल रहा था। आरोपी के पास से 27,900 रुपये नकदी, एक ट्रैक्टर बैटरी, पांच जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी पायल तथा एक नथनी बरामद हुई है। पुलिस ने चार चोरियों की वारदातों का खुलासे का दावा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...