उन्नाव, अगस्त 23 -- असोहा। थाना पुलिस ने चंदनखेड़ा पुल पर दबिश देकर शनिवार सुबह चोरी के माल सहित तीन चोर गिरफ्तार किए हैं। क्षेत्र के शिवसिंह खेड़ा गांव स्थिति एवीआई एनर्जी सलूशन लिमिटेड कंपनी के स्टोर से 20 अगस्त की रात चोरों ने दो कुंतल कंडक्टर वायर चोरी कर लिया था। कंपनी के स्टोर कीपर जयपाल यादव निवासी बरगहा डीह जिला प्रयागराज ने केस दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह पुलिस ने चंदनखेड़ा पुल से जा रहे एक लोडर को रुकवाया। जिसपर चोरी करने वाले तीनों आरोपी लोडर में मौजूद मिले। तलाशी दौरान लोडर में लदा चोरी हुआ दो कुंतल बिजली का केबल व घटना में प्रयुक्त लोडर बरामद हुआ। लोडर से पकड़े गए आरोपितों में लखनऊ थाना बंथरा के बंथरा बाजार निवासी हिमांशु राठौर पुत्र अजय बिहारी व बलरामपुर थाना गौरा चौराहा के जैतापुर गांव ...