लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट भेजा। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।सरोजनीनगर पुलिस ने बताया कि रामवृक्ष यादव उर्फ बबलू, महेंद्र प्रताप त्रिवेदी और दानिश ने थाने में शिकायत की थी कि उनके गैराज और कबाड़ की दुकान से मोटर पार्ट्स चोरी हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने शाहिद खान नाम के युवक को बदालीखेड़ा से पूछताछ के लिए उठाया। पूछताछ के दौरान साहिद ने चोरी की घटना कबूली और सामान को अमन कश्यप को बेचने की बात बताई। पुलिस ने अमन की कबाड़ की दुकान में छापा मारा। पुलिस को अमन की दुकान से चोरी का सामान बरामद हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.