चोरी के माल के साथ पकड़ा गया अंतरजनपदीय चोर
बस्ती, अप्रैल 26 -- बस्ती। थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी का अनावरण करते हुए अंतर जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की एक अदद चेन, एक अदद टूटी हुई अंगूठी (पीली धातु) व चोरी का दस हजार रुपया नगद बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रौनक सिंह निवासी गढ़हा गौतम थाना कप्तानगंज की तलाश पुलिस चोरी के दर्ज तीन मामलों में कर रही थी। शनिवार को उसे गढहा गौतम अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस का कहना है कि रौनक सिंह के खिलाफ बाराबंकी जिले के थाना राम सनेही घाट सहित बस्ती जिले के कप्तानगंज, वॉल्टरगंज व लालगंज थाने में दर्ज है। यह भी पढ़ें- जहांगीराबाद में ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, आरोपी दबोचा कप्तानगंज में उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.