सीतापुर, मई 5 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं के खुलासे किए हैं। आरोपियों के कब्जे से 13 हजार रुपये नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक हरगांव के नौनेर निवासी राजू नाई को जहूरपुर मार्ग से तथा थाना खैराबाद के धनीपुर निवासी अक्षय को मल्हुही रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया गया है। राजू के कब्जे से 2,750 रुपये व आरोपी अक्षय के कब्जे से 10,300 रुपये नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि राजू नाई ने बीते 24 मार्च को मुबारकपुर स्थित श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर में चोरी की थी। वहीं अक्षय ने नैपालापुर स्थित सीवी लॉन में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...