एटा, अप्रैल 9 -- चोरी के मामले में नगर पुलिस ने शहर में लगे कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक युवक कार के पास दिखाई दिया है। चेहरा साफ न आने के कारण पुलिस को तलाशने में दिक्कत हो रही है। शातिर चोरों ने किसी भी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया है। थाना मिरहची के गांव नयाबांस निवासी पशु व्यापारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार को रुपये निकालने शहर आए थे। यूनियन बैंक से पांच लाख रुपये निकाले और बैग में रखे लिए। बैग में पहले से 50 हजार रुपये रखे हुए थे। बैग को कार में रख दिया था। बताया जा रहा है कि कार से घर लौटते समय रास्ते में कार पंक्चर हो गई। टायर बदलने के लिए वह कार से उतरे। बताया जा रहा है कि चोर पीछे से पहले से पीछा कर रहे थे और उन्हें मौका मिल गया। टायर बदलने के लिए पीड़ित क...