रुडकी, फरवरी 18 -- झबरेड़ा। पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि भक्तोंवाली निवासी अरुण कुमार चोरी के एक मुकदमे में नामजद था और काफी समय से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...