गौरीगंज, मई 6 -- संग्रामपुर। संवाददाता बकरी चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से बकरियों की बिक्री से प्राप्त 5260 रुपये बरामद हुए। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया।एसओ संजय सिंह ने बताया कि बीते 4 मई की रात थाना क्षेत्र के भवानीपुर सरैया कनू से कुल छह बकरियां चोरी हुई थी। केस दर्जकर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर बुधवार की सुबह उन्होंने बकरी चोरी में शामिल दो अभियुक्तों प्रवेश कुमार वर्मा पुत्र रामदेव वर्मा निवासी ग्राम भवानीपुर मजरे सरैया कनू व रवी शर्मा पुत्र गजाधर शर्मा निवासी ग्राम सांगीपुर कनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों के पास से बकरियों की बिक्री से मिले 5260 रुपए बरामद हुए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.