नोएडा, जून 25 -- ग्रेटर नोएडा,संवाददाता। इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव में एक कमरे में हुई चोरी की शिकायत दर्ज नहीं करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक महिला और पुलिसकर्मी के बीच वाद विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि ट्वीट करना है तो करो, मैं ट्वीट का भी जवाब दे दूंगा। महिला का आरोप है कि उनके कमरे का ताला तोड़ दिया गया और सामान भी गायब हो गया, लेकिन पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया। सामान मिलने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है। यह भी पढ़ें- पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी का केस साथ ही फरियादी पक्ष पर ही मुचलके की कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रकरण दो पक्षों के बीच पारिवारिक ...