बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली में शहर स्थित शांति विहार कॉलोनी में गुरुवार की दोपहर चोरों ने दो घरों का ताला तोड़ कर नगदी जेवर समेत लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी में गुरुवार की दोपहर चोरों ने सीमा सिंह पत्नी स्व. कृष्ण प्रताप सिंह व रवींद्र कुमार पांडेय के घर के दरवाजों का ताला तोड़ कर चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर पार कर दिया था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की थी। साथ ही मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए थे। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.