हापुड़, फरवरी 9 -- पश्चिम बंगाल के मालदा क्षेत्र में सडक़ दुर्घटना के बाद क्रेन से लाकर खड़े किए गए ट्रेलर की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर बंगाल पुलिस ने थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी मतीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रेलर भी बरामद कर लिया गया है। बंगाल राज्य से पहुंचे उप निरीक्षक आनंद के.आर. मंडल ने बताया गया कि सोना व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड का वाहन संख्या दिनांक 2 जनवरी 2026 को करणदिघी थाना क्षेत्र में सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसके बाद वाहन को क्रेन की सहायता से 5 जनवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे मालदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकीमसेन, बीएसएफ कैंप के पास नारायणपुर में खड़ा कराया गया था। शोरूम प्रतिनिधि द्वारा निरीक्षण के दौरान वाहन का ट्रेलर गायब...