कटिहार, अप्रैल 29 -- डंडखोरा ,संवाद सूत्र डंडखोरा पुलिस ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुर्गास्थान डंडखोरा से सिंचाई विद्युत मोटर की चोरी के मामले में पिछले कई महीनों से फरार था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसकी तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अभियुक्त मोहम्मद तजमुल को उनके गांव लाभा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वह सफल नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...