आरा, मई 14 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने भैंस चोरी के मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोईन गोला गांव निवासी इश्तेयाक खलीफा के पुत्र अरबाज खलीफा के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में भैंस चोरी कर ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं तीसरा आरोपित मौके से भागने में कामयाब हो गया था। पुलिस के समक्ष पकड़े गये दोनों आरोपितों के बयान पर तीसरे आरोपित को पुलिस ने नामजद किया गया था। गुरुवार को तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त मामले की पुष्टि करते हुए अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार ने बताया कि नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...