संभल, मई 4 -- गुन्नौर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर सैलाब निवासी दिनेश 30 अप्रैल की रात घर पर सो रहा था। उसके पशु घर के पास बने घेर में बंधे थे। देर रात जब वह जगा तो घेर में बंधी दोनों भैंस गायब थी। गांव के ही दो लोगों पर शक करते पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गांव के ही लालाराम व रामस्वरूप के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...