लखीमपुरखीरी, मई 6 -- पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे चोरी का सामान बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चोरी करने और चोरी का सामान खरीदने के मामले में वांछित आरोपी दौलतापुर गांव के अजय उर्फ जंगली तथा जानकीनगर गांव के पवन को नाथबाबा मंदिर के पास गिरफ्तार किया। एसओ अनिल सिंह पंकज ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों की निशानदेही पर बुद्धापुरवा से जानकीनगर जाने वाले रास्ते पर सगरा वाली पुलिया के नीचे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखा गया चोरी के दो इंडिया मार्का नल और एक लोहे की पाइप भी बरामद हुए। यह भी पढ़ें- चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार दोनों को जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...