बलरामपुर, अप्रैल 1 -- बलरामपुर, संवाददाता चोरी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा में बढ़ोतरी की है।नगर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी मस्जिद गोविंद बाग निवासी रामावती ने 30 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि रात में घर में चोरी हो गई। चोरी करने वालों को पहचान लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई। टीम ने बुधवार को दो आरोपी मोहल्ला पुरैनिया तालाब नगर पालिका के सामने गली निवासी मोहम्मद शफीक व पुरानी मस्जिद के पीछे मोहल्ला गोविंद बाग निवासी हर्षित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से चांदी की तीन जोड़ी पायल, सोने की दो की...