चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने दी दबिश
हापुड़, अप्रैल 17 -- दिल्ली के चांदनी चौक थाना पुलिस ने गुरुवार को बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी एक युवक को चोरी के मामले में हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ लेकर चली गई। जानकारी के अनुसार थाना चांदनी चौक पुलिस गुरुवार को कोतवाली पहुंची थीं। जहां थाना प्रभारी विनोद पाण्डेय को चोरी के एक मामले में शामिल होने वाले बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी एक युवक को जानकारी दी। इस पर थाना प्रभारी ने दिल्ली पुलिस के साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों को उनके साथ भेजा। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक दानिश को हिरासत में ले लिया और उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। यह भी पढ़ें- खटीमा मे चोरी करने का आरोपी रंगे हाथों पकड़ा, एक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.