चोरी के मामले में दबोचा गया अभियुक्त गया जेल
सीतापुर, मई 24 -- रेउसा, सीतापुर। थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात एवं नगदी बरामद की है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी के मुताबिक पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान वाहन की रोशनी में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन देखकर खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम तोताराम पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम कोड़वा धमधमपुर थाना रेउसा जनपद सीतापुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछुआ, एक पीली धातु का आभूषण तथा सात हजार रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद सामान चोरी की घटनाओं से संबंधित है। थाना अध्यक्ष ने बताया सेमरा नगरौली के निवासी राजेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.