सिमडेगा, मार्च 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र स्थित भेडीकुदर गांव में छोटानागपुर कल्याण निकेतन संस्था द्वारा संचालित शिशु घर में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए समानो को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में भेडीकुदर गांव निवासी सोनू महतो, बालचंद महतो और उमेश सिंह शामिल है। उन्होंने बताया कि चोरो के पास से चोरी किए गए गैस सिलेंडर, गैस चुल्हा, कुकर, कढ़ाई, गमला आदि बरामद कर लिया है। मौके पर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक, एसआई दिपेश कुमार, एएसआई मार्टिन बोदरा, एएसआई चंद्र मोहन होरो उपस्थित थे।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...