बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात क्षेत्र के चोरी की घटना का शनिवार को खुलासा कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने सफलता प्राप्त कर ली है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।देहात कोतवाली क्षेत्र के दीक्षित कॉलोनी निकट पुरानी कचेहरी निवासी दिनेश मिश्र ने 31 मार्च को एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया कि घर के बगल में मेरा मकान बन रहा है। निर्माणाधीन मकान से एक क्विंटल कटिंग सरिया व रिंग की चोरी हो गई है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में तीन आरोपियों को दबोचा, भेजा गया जेल मुखबिर की सूचना पर टीम ने शनिवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगवतीगंज गोशाला रोड निवासी शिवकुमार मौर्य, गौरा चौराहा थाना ...