विकासनगर, जून 19 -- हरीश कंडारी सहसपुर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट विकासनगर की अदालत ने तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है।मामले में आरोपी शहबान, फैजान और रहमान के खिलाफ तहत सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। तीनों आरोपी वर्तमान में जिला कारागार देहरादून में बंद हैं। आरोपियों की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थना पत्र में दावा किया गया था कि उन्हें पुलिस ने झूठा फंसाया है। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए अदालत को बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। साथ ही आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज अदालत के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेजों और केस डायरी के अवलोकन में सामने आया कि 22 मई 2026 को सहसपुर क...