अयोध्या, दिसम्बर 20 -- अयोध्या संवाददाता। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चार मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दर्ज मामले की विवचना में जुटी पुलिस ने जितेन्द्र कुमार दूबे (35 वर्ष) निवासी सुचितागंज बाजार सोहावल थाना रौनाही को शनिवार को दोपहर बाद परिक्रमा मार्ग बड़ी छावनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से चुराया गया मोबाइल समेत चार मोबाइल बरामद हुआ है। पूर्व में इसके खिलाफ रौनाही थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। ---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...