चोरी के मामले में केस हुआ दर्ज
भदोही, मई 2 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मानिकपुर त्रिमुहानी भकोड़ा मार्ग पर एक दिन पूर्व दुकान में हुई चोरी के मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार ने द्वारा तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़ित अशोक कुमार निवासी ग्राम निदुर ने तहरीर देकर अवगत कराया था कि भकोड़ा रोड पर मेरी दुकान है। गत दिनों रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चलाया आया था। ऐसे में सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि मेरे दुकान में चोरी हो गई है। स्थल पर देखा कि दुकान का शटर टूटा था। अंदर देखा गया तो गल्ले से पैसा और जरूरी कागजात जैसे बैंक पासबुक, रजिस्ट्री कापी, आधार कार्ड, बिजली बिल आदि गायब था। ऐसे में मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.