कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब गांव की सोनाली सिंह पत्नी अंकित सिंह ने बताया कि पिछले दिनों वह परिवार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने मध्य प्रदेश के गण गांव गई थी। 24 अप्रैल को ट्रेन पर सवार होकर वहां से प्रयागराज तक आई। इसके बाद एक ऑटो में बैठ गई। पीड़िता के मुताबिक ऑटो चालक ने उसे और साथ रहे परिजनों को बीच की सीट में बैठाया जबकि, ट्रॉली बैग पीछे रख दिया। चौफटका ब्रिज व मंदर मोड़ से चालक ने दो-दो और लड़कों को बैठा लिया। चारों लड़के काजीपुर व पन्नोई के पास दो-दो करके उतर गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर बैग देखा तो उसमें रखी नकदी तथा लाखों रुपये कीमत के गहने गायब थे। पीड़ित महिला के मुताबिक दूसरे दिन चालक को ऑटो सहित पकड़कर मूरतगंज चौकी पुलिस के हवाले किया गया था। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर मा...