नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने बाइक चोरी के एक मामले में गाजियाबाद निवासी विवेक प्रताप सिंह को एक साल के कारावास की सजा सुनाई। सेक्टर-63 थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। दरअसल, 12 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति सब्जी खरीदने के लिए रुके और अपनी बाइक खड़ी कर दी। जब वह सब्जी लेकर लौटे तो उनकी बाइक गायब मिली थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार के जेल भेज था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने केस की सुनवाई के दौरान आरोपी को सजा सुनाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.