विकासनगर, मार्च 17 -- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकासनगर की अदालत ने चोरी के एक मामले में आरोपी शुभम त्यागी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के आधार पर अदालत ने उसे जेल में बिताई अवधि की सजा और 2000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...