कौशाम्बी, मार्च 14 -- फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के बहलोलपुर एलई गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका एक भतीजा आशीष कुमार महेवाघाट के डकशरीरा में रहता है। पीड़ित के अनुसार छह मार्च को वह भतीजे के घर गए थे। घर के सामने खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई थी। बाद में पता चला कि डकशरीरा के ही रहने वाले शिवम ने चोरी करके बाइक बेच दी है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...