चोरी के बाद चोरों ने कार वॉशिंग सेंटर में लगाई आग
लखीमपुरखीरी, जून 8 -- भीरा कस्बे में रविवार रात अज्ञात चोर एक कार मैकेनिक की गैराज से हजारों रुपये का सामान कई पुराने रेडिएटर एवं अन्य कार उपकरण चुरा ले गये। इसके बाद पास स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर को निशाना बनाते हुए वहां रखे जनरेटर व कंप्रेसर में आग लगा दी। सोमवार की सुबह दुकानदार जब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। गैराज का सामान गायब मिला जबकि कार वॉशिंग सेंटर में जनरेटर और कंप्रेसर जलकर क्षतिग्रस्त हो चुके थे। आग लगने से दुकान मालिक को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- भीरा में चोरों ने गैराज से सामान किया चोरी, कार वॉशिंग सेंटर में लगाई आग यह भी पढ़ें- अयोध्या में टेलर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.