अलीगढ़, मार्च 1 -- अलीगढ़, संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैर रोड पर शिक्षक के चोरी हुए मोबाइल फोन से सिप पोर्ट कराकर व्हाट्सएप पर रिश्तेदार व परिचितों को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी को पुलिस ने आगरा से दबोच लिया। आरोपी के पास चार मोबाइल फोन व दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया गया है। बता दें कि आदर्श नगर निवासी मुकेश कुमार शिक्षक हैं। बीते छह जनवरी को वह घर से खैर रोड जा रहे थे। रास्ते में फोन खो गया। इस संबंध में थाने पर शिकायत दर्ज करा दी। सिम भी बंद करा दिया। इसके बाद भी शातिर ने मोबाइल नंबर को दूसरी कंपनी में पोर्ट करा लिया था। कुछ दिन बाद उसी नंबर पर व्हाट्सएप चलाने लगा। उनके नाम से प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटो अन्य महिलाओं के साथ एडिट कर परिचिति व रिश्तेदारों को भेज द...