चोरी के प्रयास में दो और आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, जून 7 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। थाना खोल पुलिस ने लगभग चार साल पहले गांव खोल में रात के समय पिकअप गाड़ी, ट्रैक्टर व पशु चोरी का प्रयास करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के नानगवास निवासी बाबूलाल व सुधीर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी ने कहा कि 19 अक्टूबर, 2022 को गांव खोल निवासी नरेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार के साथ खेतों में मकान बनाकर रहता है। रात के समय जब वह उठा तो उसने पिकअप का दरवाजा बंद होने की आवाज सुनी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप से नगदी चोरी करने में तीन गिरफ्तार उसने बाहर निकलकर देखा तो एक आदमी पिकअप में चालक की सीट पर बैठा था। दो आदमी उसके ट्रैक्टर पर बैठे हुए थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.