गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- लोनी। लोनी थाना क्षेत्र में लोनी तिराहा स्थित शंकर पैलेस में स्थित एसबीआई और एक्सिस बैंक तीन एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया। तीनों मशीनों को ईंट से वार कर क्षतिग्रस्त किया गया है। लोनी तिराहा पर जतन सिंह की शंकर पैलेस के नाम से मार्केट है। उन्होंने बताया कि भवन परिसर में एसबीआई, एक्सिस बैंक समेत अन्य बैंक के एटीएम है। बताया कि 26 मार्च की रात एटीएम में चोरी के प्रयास में ईंटमार कर तोड़फोड़ की गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...