मोतिहारी, अप्रैल 13 -- अजय कुमार, तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चोरी के दो वाहनों के साथ गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर निवासी गैरेज संचालक बुलेट राउत, डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमुआपुर निवासी दीनानाथ यादव का पुत्र विकेश यादव तथा रामपुर खजुरिया निवासी सुल्तान मियां का पुत्र मो. रहमान शामिल हैं। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर के समीप दारोगा अशोक कुमार शाही के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान रविवार की देर शाम एक बिना नंबर की बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वाहन सवार भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर गाड़ी ...