मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। चोरी के मोबाइल के साथ गुरुवार देर रात जंक्शन के प्लेटफॉर्म-एक से एक शातिर को रेल पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से दो स्मार्ट फोन मिले। दोनों मोबाइल फोन में पैटर्न लॉक लगा था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले मे रेल थाना की दारोगा वीणा देवी के बयान पर गिरफ्तार सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर के गौसनगर के मो. दिलशाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे सोनपुर रेलवे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरातस में भेज दिया गया। इसकी पुष्टि रेल थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...