गया, अप्रैल 9 -- रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को गया जंक्शन परिसर में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई गया रेलवे एनओसी यार्ड के पास गश्ती के दौरान की गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो. सद्दाम बताया, जो कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों मोबाइल चालू अवस्था में थे, लेकिन उनमें कोई सिम कार्ड नहीं था। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल किसी यात्री से चोरी किए गए हैं। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया, जहां मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.